Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: माहेश्वरी समाज की सभी युनिटो ने संयुक्त रूप से आजादी अमृत महोत्सव की बेला उत्साह पूर्वक पलौटन गंज देवी मंदिर व्दिवचक्र वाहनों से तिरंगा यात्रा राष्ट वंदना की डीजे धुन के साथ निकाली

Aditi News Team

Thu, Aug 18, 2022
गाडरवारा ।गत दिवस स्थानीय माहेश्वरी समाज की सभी युनिटो ने संयुक्त रूप से आजादी अमृत महोत्सव की बेला उत्साह पूर्वक पलौटन गंज देवी मंदिर व्दिवचक्र वाहनों से तिरंगा यात्रा राष्ट वंदना की डीजे धुन के साथ निकाली गई ।यात्रा शुभारंभ के पूर्व देवी मंदिर पहुंच कर नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने निर्वाचन में सहयोग के प्रति आभार प्रकट करते हुए माहेश्वरी समाज की संस्कार, धर्मानुरागी, उध्दमी स्वभाव की प्रशंसा करते हुए अनुकरणीय प्रशंसनीय बताया ।श्री मिश्रा का माहेश्वरी संगठनों ने पुष्पहार से भावभीना स्वागत किया गया वही दूसरी ओर अध्यक्ष महोदय ने सभी माहेश्वरी जनो को इस अवसर पर पेय पदार्थ से स्वागत किया । माहेश्वरी समाज की तिरंगा यात्रा नगर के मार्गो से भ्रमण करते हुए वल्लभ मार्केट स्थित गोवर्धनदासजी की हवेली में समाप्त हुई । माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष गिरिराज मालपानी, सचिव मुरली मालानी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुधा नवनीत पलोड, सांस्कृतिक प्रमुख मधु मुरली मालानी, युवा संघ के अध्यक्ष राहुल मालपानी ने पालिका अध्यक्ष श्री मिश्रा एंव सभी सजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया । उल्लेखनीय है कि पानी वर्षा के बाबजूद यात्रा नाचते कूदते. भारत माता की जय वंदे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के गगन भेदी नारो के साथ निकाली गई जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें