Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आज शाम को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला आज एक नवंबर से प्रारंभ होगा। पहले दिन मुख्य कार्यक्रम खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शाम को 5:30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की विशेषताओं एवं विकास से संबंधित उद्बोधनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग संयुक्त रूप से देवी अहिल्या विश्व विद्यालय प्रांगण में स्थित आडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जिसमें जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी को उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। कार्यक्रम के संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी आवश्यक तैयारी करवाकर कार्यक्रम की प्रस्तुति सुनिश्चित करवायेगें। उक्त कार्यवाहियों का समन्वय अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर द्वारा किया जायेगा। देवी अहिल्या विश्व विद्यालय आडोटोरियम में एलईडी की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की तैयारी जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी द्वारा की जाएगी। समारोह में गणमान्य आमंत्रितों, आमजन की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनी इन्दौर की देख रेख में की जाएगी। तहसीलदार जूनी इन्दौर एवं अन्य तहसीलदारों के माध्यम से गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह स्थल पर फूल-सज्जा की व्यवस्था अपर आयुक्त नगर निगम इन्दौर द्वारा की जाएगी। उक्त कार्यवाही का समन्वय अपर कलेक्टर श्री आर.एस मण्डलोई द्वारा किया जाएगा। समारोह स्थल के आन्तरिक एवं बाहृय वाहनों की पार्किंग व्यवस्था उपायुक्त यातायात द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यवस्था श्री एम.डी. सोमानी द्वारा की जाएगी। जिला खेलकूद अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को लाने ले जाने की व्यवस्था करायी जायेगे

Tags :

जरूरी खबरें