Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: भोपाल, साहू समाज के महिला मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम संपन्न बरखेड़ी इकाई के बच्चे बूढ़े और जवान हुए शामिल

Aditi News Team

Mon, Jan 9, 2023
साहू समाज के महिला मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम संपन्न बरखेड़ी इकाई के बच्चे बूढ़े और जवान हुए शामिल भोपाल। राजधानी के बरखेड़ी स्थित श्री राधा कृष्ण साहू समाज समिति के महिला मंडल द्वारा वन भोज, खेलकूद प्रतियोगता एवं डांस का सुन्दर कार्यक्रम आयोजन भोजपुर के जैन मंदिर में किया गया। कार्यकर्म का शुभारम्भ माँ कर्मा जी की आरती एवं पूजा अर्चना कर के की गई। इस सुन्दर कार्यकर्म का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा साहू एवं उनके महिला मंडल के कार्यकारणी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बरखेड़ी इकाई के महिलायें, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने खूब डांस, गाना, खेलकूद, मौज मस्ती कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ महिला पुरुष सम्मानित किए गए। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता महिला पुरुष एवं बच्चे पुरस्कृत भी हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात भोजन की भी उत्तम व्यवस्था रखी गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मंडल के कार्यकारणी के अलावा पुरुष वर्ग के कार्यकारणी सहित इकाई के सदस्य भी परिवार सहित उपस्तिथ थे। कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात महिला मंडल के अध्यक्ष श्री मति रेखा साहू जी के द्वारा इस कायकर्म को सफल बनाने हेतु उपस्तीथ हुए सभी को दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की एवं उसके आयोजक महिला मंडल की सर्वत्र भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।

Tags :

जरूरी खबरें