Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: भोपाल, राज्यपाल श्री पटेल ने कर्मचारियों को स्वच्छता किट दिए

Aditi News Team

Fri, Sep 17, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म-दिवस पर राजभवन में गरिमामय कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों के मध्य मिष्ठान का वितरण कराया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों को स्वच्छता किट का भी वितरण किया। किट में नहाने के साबुन, कपड़े धोने के साबुन, हैंड-वाश, डेटॉल की शीशी, हैंड सेनेटाइजर और फ़ेस नेपकिन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर रेडक्रास सोसायटी और विश्वविद्यालयों में रक्तदान, पौध-रोपण और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया गया। रेडक्रास राज्य इकाई के चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा] जिसमें 340 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें