Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: भोपाल नगर निगम क्षेत्र से बाहर 25 कि.मी. तक चलेंगी नगरीय बसें मुख्यमंत्री

Aditi News Team

Tue, Aug 24, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र से बाहर 25 किलोमीटर की  परिधि तक के क्षेत्रों के रहवासियों, श्रमिकों, छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए बीसीएलएल बसों को नगरीय बस संचालन की श्रेणी में अधिसूचित किया जाएगा। इससे कान्हा सैया, हिनोतिया  बंगरसिया, रातीबड़, बिलकिसगंज, बागरोदा, सूखी सेवनिया, फंदा और परवलिया जैसे बाहरी क्षेत्रों के रहवासी रियायती दरों पर नगरीय बस सेवा से लाभान्वित होंगे। छात्र-छात्राओं, मजदूरों और ग्रामीण भाई-बहनों को आने-जाने की किफायती और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी।  

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के नगरीय मार्गों पर 50 नवीन मिडी बसों के संचालन का हरि झंडी दिखाकर वर्चअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साढ़े 6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित अहमदपुर शुद्ध जल पंप गृह का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। निवास पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें