Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लिया राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
महामहिम प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बुधवार को भोपाल में महिलाओं के स्‍व-सहायता समूहों के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने मंच पर अतिथियों की बैठक व्‍यवस्‍था से लेकर सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पंडाल में विशिष्‍टजनों व स्‍व सहायता समूहों की महिला प्रतिनिधियों के लिए की जा रही व्‍यवस्‍थाओं की तैयारियों की जानकारी ली। जिला प्रशासन के अधिकारियों को व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्‍थल पर महिला स्‍व-सहायता समूहों एवं उनके उत्‍पादों पर आ‍धारित चित्र प्रदर्शनी के संबंध में भी श्री सिंह ने कार्य कर रहे कर्मचारियों तथा कलाकारों से विस्‍तृत जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर यातायात एवं कार्यक्रम स्‍थल पर वाहनों की पार्किंग के संबंध भी निर्देश दिए, ताकि आवाजाही में कोई अवरोध उत्‍पन्‍न न हो । उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि प्रोटोकॉल के तहत हर व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद रहे, ताकि अतिथियों और आगंतुकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें