Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: भोपाल,खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने दी जा रहीं अनेक सुविधाएँ

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने किया जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियन का शुभारंभ

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल इंटर अकादमी हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सभी सुविधायें और भी बढ़ायी जायेंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट भी बढ़ाया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी श्री विवेक सागर द्वारा टोक्यो ओलिम्पिक-2020 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी है। साथ ही एक-एक करोड़ रूपये भी दिये हैं। एक मकान भी दिया जायेगा। महिला हॉकी टीम की सभी खिलाडियों को 31-31 लाख रूपये दिये गये हैं। श्री सिंह ने हॉकीबाल को हिट कर चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। इसमें 28 हॉकी टीम शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम हॉकी सब जूनियर बालक नेशनल इंटर अकादमी हॉकी चैम्पियनशिप भोपाल में 4 से 13 अक्टूबर 2021 तक आयोजित हो चुकी है। इसमें मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की टीम विजेता रही।

इस दौरान हॉकी इंडिया एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य और चयनकर्ता श्री रजनीश मिश्रा और चयनकर्ता श्री सैयद अली सहित खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें