Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन नरसिंहपुर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Aditi News Team

Mon, May 23, 2022

मुकेश बसेड़िया जिला संयोजक व जिला अध्यक्ष सतीश कौरव नियुक्त

गाडरवारा - विगत दिवस स्थानीय माँ विजयासन इंस्टीट्यूट गाडरवारा में बॉल बैंडमिंटन एसोसिएशन जिला नरसिंहपुर की बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमे जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश भाटिया के आदेशानुसार एवं प्रदेश महासचिव योगेश बघेल की अनुशंसा से नरसिंहपुर जिला सचिव आर्यन दुबे की सहमति से बॉल बैंडमिंटन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतीश कौरव व जिला संयोजक के रूप में गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया को नियुक्त किया गया।

इसी तारतम्य में जिला उपाध्यक्ष पवन राय व ब्रजेश सोनी तथा संयुक्त सचिव सागर राजपूत, आनंद कौरव, कोषाध्यक्ष उमाकान्त गुर्जर के साथ सदस्य रूप में मयंक मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव, मदन ठाकुर, सौरभ पटेल की नियुक्ति की गयी

तथा जिला बॉल बैंडमिंटन एसोसिएशन नरसिंहपुर का प्रतीक चिन्ह भी जारी किया गया।गाडरवारा में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन बॉल बेंडमिंटन प्रतियोगिता 2022 की प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय टी व्ही एन विद्यालय में 28 मई से 30 मई तक का तीन दिवसीय वृहद आयोजन किया जा रहा है

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु दायित्व भी सौंपे गये, जिसमे लगभग 16 जिलों से 250 बालक / बालिकाओ की टीमो का आना सुनिश्चित हुआ। उक्त बैठक में अथर्व दुबे, सूरज मेहरा, अर्पित कौरव, अंश कौरव, अर्जित कौरव आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें