Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: बी टी आई गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Aditi News Team

Tue, Oct 4, 2022
बी टी आई गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गाडरवारा। गत दिवस जिला स्तरीय जैव विविधता बोर्ड द्धारा उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर मे जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज आयोजित किया गया । उक्त आयोजन म प्र जैव विविधता बोर्ड द्घारा आयोजित किया गया था जिसमे विद्यालयों द्घारा 3 छात्रो की टीम निर्देशानुसार बनाई गई थी। गाडरवारा से उक्त प्रतियोगिता में बी टी आई स्कूल गाडरवारा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में विद्यालय से प्रतिभागियों में छात्र शिवाजी राजपूत /नरेन्द्र राजपूत कक्षा नवमीं, सूरज कौरव /जी भाई कौरव कक्षा वारहवीं एवं सूरज कौरव / रामनीश कौरव कक्षा ग्यारहवीं ने भाग लिया एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा छात्रों को नकद 2100/ रुपया एवं प्रमाण -पत्र प्रदान किये गए । उल्लेखनीय है कि उक्त क्विज हेतु विद्यालय से टीम लीडर अपर्णा निकिता ब्राउन एवं रोहित बाल्मीक रहे। विदित हो कि बी टी आई गाडरवारा ने 2019 में जिले में प्रथम स्थान एवं 2021 में तृतीय स्थान प्राप्त किया थाएवं 2022 में द्धितीय स्थान विद्यालय ने प्राप्त किया । क्विज में लगातार छात्रों की सफलता पर जयमोहन शर्मा प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार द्घारा टीम लीडर एवं छात्रों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की गईं एवं स्टेशन पहुँचकर स्वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें