Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

: गाडरवारा, बगदरा की शाला में इस बार दूधिया रोशनी में मनाई दीपावली पिछले वर्ष विद्युत व्यवस्था न होने से दीपावली पर शाला रही थी चर्चित

Aditi News Team

Fri, Oct 28, 2022
बगदरा की शाला में इस बार दूधिया रोशनी में मनाई दीपावली पिछले वर्ष विद्युत व्यवस्था न होने से दीपावली पर शाला रही थी चर्चित गाडरवारा। गत दिवस दीपावली के अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में दूधिया रोशनी के बीच माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने स्कूली बच्चों के साथ माँ लक्ष्मी का पूजन कर एवं दीप जलाकर पटाखे फोड़ते हुए दीपावली मनाई। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने बच्चों से कहा की रोटरी क्लब के सहयोग से हमारे स्कूल में सोलर पैनल के जरिये विद्युत व्यवस्था हुई है जिसके चलते हम सभी दूधिया रोशनी में दीपावली मना रहे है। इस मौके पर छात्र मनोज धानक, सौरभ धानक, अर्जुन धानक सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बगदरा की माध्यमिक शाला में विद्युत व्यवस्था नही थी इसके बावजूद माध्यमिक शिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने अंधेरे में अनेक दीप जलाकर शाला में दीपावली मनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था

Tags :

जरूरी खबरें