Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम का छापा

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

: पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने थाना गढा अंतर्गत सैनिक सोसायटी में निवास करने वरिष्ठ नागरिकों से भेंट करते हुये चर्चा कर पूछी कुशलक्षेम एवं जाना स्वास्थ सम्बंधी हालचाल

Aditi News Team

Sun, Jun 18, 2023
‘‘आस्था’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने थाना गढा अंतर्गत सैनिक सोसायटी में निवास करने वरिष्ठ नागरिकों से भेंट करते हुये चर्चा कर पूछी कुशलक्षेम एवं जाना स्वास्थ सम्बंधी हालचाल ‘‘आस्था‘‘ अभियान का उद्देश्य एकांकी जीवन व्यतीत करने वाले वृद्वजनों में सुरक्षा, स्वास्थ, आत्मविश्वास, सदभाव व सम्मान का भाव जाग्रत करना पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) की अभिनव पहल पर अभियान ‘‘आस्था’’ के तहत एैसे वृद्धजन जो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है एवं जिनके बच्चे व्यवसायिक या किसी अन्य कारणों से उनके साथ निवास नहीं कर रहे हैं, एैसे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ, आत्मविश्वास एवं सम्मान हेतु जबलपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में निवास करने वालों की जानकारी जुटाई गयी है। निर्देशानुसार समय-समय पर थाना प्रभारी सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी निवास पर जाकर मिलकर हाल चाल जानते है एवं समय समय पर चर्चा भी करते हैं।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने थाना गढा अंतर्गत सैनिक सोसायटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित वरिष्ठ नागरिकगण श्री धर्म प्रकाश, श्री एस.के. वाखले, श्री ए.सी. नागपाल, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्री पी.के. सिंह एवं अन्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन कर कुशलक्षेम जाना तथा पूछा कोई समस्या तो नहीं है। चर्चा के दौरान आपने सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाने का सुझाव दिया एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के सुरक्षा के अतिरिक्त अन्य लाभ एवं मिलने वाली सहायता से भी अवगत कराया गया। वरिष्ठ नागरिको को समझाईष दी गई कि कंही बाहर जाने पर थाने में सूचना दें ताकि उनकी अनुपस्थित में उनके निवास क्षेत्र की विषेष निगरानी रखी जा सके।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को अपना मोबाईल नंबर दिया गया एवं उनका मोबाईल नंबर भी प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रियजन उपस्थित रहे।   इस अवसर पर में प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्री तुषार सिंह, थाना प्रभारी गढ़ा श्री राकेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक रजनी पटैल, उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला व थाना का अन्य स्टाफ उपस्थित था। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) जिले में पदस्थ सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय समय पर मोबाईल पर चर्चा करते हुये व्यक्तिगत रूप से निवास पर भी आकर मिलते रहें, यदि किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता है तो तुरंत समस्या का समाधान करें, यदि मेरे स्तर की है तो मुझे अवगत करायें।

Tags :

जरूरी खबरें