Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कान्त विद्यार्थी ने किया आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Jun 9, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कान्त विद्यार्थी ने किया आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का निरीक्षण अच्छे टर्न-आउट वाले कर्मचारियों को पुरूष्कृत कर किया प्रोत्साहित पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, कोविड काल में तथा लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने एंव व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. बंदोबस्त के कारण यह क्रम टूट गया था । आज दिनांक 09.06.2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कान्त विद्यार्थी ( भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, की उपस्थिति में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड पर समस्त राजपत्रित अधिकारी जिला जबलपुर एवं शहर के थाना प्रभारी सहित थानो से लगे 250 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कान्त विद्यार्थी ( भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को प्रोत्साहित करते हुये पुरूस्कृत किया।

Tags :

जरूरी खबरें