: पवन राजौरिया विकासखण्ड सह समन्वयक बने
Aditi News Team
Sun, Dec 18, 2022
पवन राजौरिया विकासखण्ड सह समन्वयक बने
गाडरवारा। जिला शिक्षा केन्द्र के डीपीसी एस के कोष्टी ने राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेश के तारतम्य में जिले में साक्षरता कार्यक्रम के संचालन हेतु जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के लिए माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया को विकासखण्ड सह समन्वयक के पद पर कार्य करने हेतु नामांकित किया है। विदित हो कि श्री राजौरिया जी वर्तमान में शासकीय माध्यमिक शाला पिठवानी में माध्यमिक शिक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे है।
Tags :