: नरसिंह तालाब में कलेक्टर ने की बोटिंग ,नागरिकों का किया अभिवादन
Aditi News Team
Sun, Jun 5, 2022
नरसिंह तालाब में कलेक्टर ने की बोटिंग,नागरिकों का किया अभिवादन
नरसिंहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नरसिंह तालाब परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने लाइफ जैकेट पहनकर नरसिंह तालाब में बोटिंग की। उन्होंने नरसिंह तालाब में मोटरबोट से भ्रमण किया। तालाब के बीचों- बीच वाटर फाउंटेन की रिमझिम फुहारों में जाकर उन्होंने नागरिकों का अभिवादन भी किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य भी मौजूद रहे।
विदित है कि नरसिंह तालाब का कायाकल्प मूर्त रूप लेता जा रहा है। नरसिंह तालाब में नागरिक शीघ्र ही प्रकाश रश्मियों के बीच फुहारों के अदभुत नजारे का लुत्फ बोटिंग करके उठा सकेंगे।
Tags :