Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंह तालाब परिसर में श्रमदान के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगितायें,रविवार को रहा उत्सव का माहौल

Aditi News Team

Mon, May 30, 2022
नरसिंह तालाब परिसर में श्रमदान के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगितायें,रविवार को रहा उत्सव का माहौल नरसिंहपुर,। नरसिंह तालाब के कायाकल्प के लिए श्रमदान का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को नरसिंह तालाब परिसर में उत्सव का माहौल रहा। यहां विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। इनमें महिला व पुरूष रस्साकसी, कबड्डी, चम्मच दौड़ आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पुरस्कार बांटे। नरसिंह मंदिर परिसर में गायत्री परिवार द्वारा पंच कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शामिल हुये। इस मौके पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कहा कि श्रमदान के लिए लोग नियमित रूप से प्रतिदिन आयें। लोगों के आने से अच्छे- अच्छे सुझाव मिलते हैं। इन्हीं के आधार पर नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा। उन्होंने तालाब के चारों तरफ पौधरोपण करने की बात कही। तालाब सौंदर्यीकरण के संबंध में नागरिकों से चर्चा की और सुझाव भी दिये। अभियान के दौरान शनिवार को भी लोगों ने बड़े पैमाने पर श्रमदान में हिस्सा लिया। श्रमदान करने वालों के साथ कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने भी श्रमदान किया। उन्होंने श्रमदान करने वालों को खिचड़ी का वितरण भी किया। श्रमदान करने वालों को खिचड़ी, चाय- पानी आदि का वितरण किया गया। नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए किये जा रहे श्रमदान में सामाजिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठन के सदस्य, अधिकारी- कर्मचारी उमंग के साथ शामिल हुए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रमदान किया। इसी क्रम में रविवार को श्रमदान में ग्रेन मर्चेंट संघ, सहकारी बैंक, बच्चों के दल, गुरूकुल ज्ञान मंदिर, ब्रिटिश इंग्लिश क्लासेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय किसान संघ, लोक निर्माण विभाग का अमला, जाट मोर्चा, नेमा मातृशक्ति मानस संगठन, सनातन ब्राम्हण महिला मंडल, कलार महिला मंडल, नरसिंह क्लब, गायत्री परिवार, एटीएस कामर्स अकादमी समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

Tags :

जरूरी खबरें