Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंहपुर, रामधुन मंडलियों की सामूहिक प्रभात फेरी से हुआ तीन दिवसीय नरसिंह महोत्सव का शुभारंभ,सामूहिक प्रभात फेरी में शामिल हुए कलेक्टर

Aditi News Team

Thu, May 12, 2022

रामधुन मंडलियों की सामूहिक प्रभात फेरी से हुआ तीन दिवसीय नरसिंह महोत्सव का शुभारंभ,सामूहिक प्रभात फेरी में शामिल हुए कलेक्टर

नरसिंहपुर। 14 मई को भगवान नरसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर में 12 से 14 मई तक नगर गौरव दिवस के तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन नरसिंह महोत्सव- 2022 के रूप में किया जा रहा है। नरसिंह महोत्सव का शुभारंभ गुरूवार 12 मई को प्रात: 5.30 बजे रामधुन मंडलियों की सामूहिक प्रभात फेरी के साथ हुआ। ये प्रभात फेरी नरसिंहपुर में 6 रामधुन क्षेत्रों से निकाली गई। प्रभात फेरी ने रामधुन करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री रोहित सिंह भी रामधुन प्रभात फेरी में शामिल हुए। पूरे शहर में उत्साह के वातावरण में प्रभात फेरियां निकाली गई।

      इसी क्रम में हाऊसिंग बोर्ड सदर मढ़िया क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी सदर मढ़िया से शुरू होकर शंकराचार्य वार्ड, रानी अवंती बाई वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, शास्त्री वार्ड, राजीव वार्ड व सिविल लाईन होते हुए वापस सदर मढ़िया पहुंची।

      रामधुन प्रभात फेरी स्टेशन क्षेत्र के लिए शिव मंदिर से शुरू होकर गयादत्त एवं कृष्णा वार्ड होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची।

      इसी तरह राम मंदिर से पटैल वार्ड के क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी राम मंदिर से शुरू होकर राम वार्ड, गांधी वार्ड, तिलक वार्ड, शिवाजी वार्ड, बजरंग वार्ड, इंदिरा वार्ड, बेलापुरकर वार्ड एवं पटैल वार्ड होते हुए वापस राम मंदिर पहुंची।

      इतवारा बाजार बाहरी रोड क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी शिव मंदिर (सेठी महाराज) से शुरू होकर कामथ वार्ड, आजाद वार्ड, मुशरान वार्ड व शहीद भगत सिंह वार्ड होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची।

      इसी प्रकार नरसिंहपुर क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी बूढ़े नरसिंह मंदिर किसानी वार्ड से शुरू होकर नेहरू वार्ड, शंकर वार्ड, निरंजन वार्ड, महाजनी वार्ड, नरसिंह वार्ड, संजय वार्ड, पाठक वार्ड व किसानी वार्ड होते हुए वापस बूढ़े नरसिंह मंदिर पहुंची।

      नरसिंहपुर क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी शंकर मंदिर महोबिया मोहल्ला से शुरू होकर नेहरू वार्ड, शंकर वार्ड, निरंजन वार्ड, महाजनी वार्ड, नरसिंह वार्ड,

Tags :

जरूरी खबरें