: नरसिंहपुर में लीनेस क्लब वीरांगना ने आनन्दम मे गरीबो के साथ मनाया आनंद
Aditi News Team
Sun, Jan 8, 2023
नरसिंहपुर में लीनेस क्लब वीरांगना ने आनन्दम मे गरीबो के साथ मनाया आनंद
नरसिंहपुर।बढ़ती शीतलहर को देखते हुए इस कॅपकॅपाने वाली ठण्ड मे नये साल पर वीरांगना क्लब ने गरीबो के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज की उपस्तिथि मे गर्म कपड़ो, कम्बल, स्कूल बैग, जूते-चप्पल, मौजे एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया। इन अवसर पर आनन्दम मे बहुत अधिक सॅख्या मे गरीब एकत्रित हुए, सामग्री पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। जश्न जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था।खुशियो रूपी माहौल तैयार करने मे लीनेस रूपकला कटारे, अर्चना राय, क्लब अध्यक्ष पूनम जैन, सचिव ममता नामदेव, कोषाध्यक्ष मॅजूषा सेन के साथ सीमा स्थापक, विनीता जैन, मन्जरी नेमा,रजनी राजोरिया, सीमा राजपूत, सविता जाट, सरीता झारिया, शोभना पाल ,सविता महोबिया, स्मिता श्रीवास, रॅजना नायक,,प्रीती सोनी एवं समाज सेवी अनिल राय, नगरपालिका कर्मचारियो अन्य लोगो ने सहयोग दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के व्ही सिंह द्वारा क्लब सदस्यो के प्रति आभार व्यक्त किया गया। क्लब द्वारा भी नगरपालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं लभी सहयोगियो के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सभी ने बहुत बहुत प्रशॅसा की।
Tags :