: नरसिंहपुर पुलिस की एक नयी पहल, महिलाओं की सुनवायी एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु थाना पलोहा में भी हुआ "महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क" का शुभारम्भ
Aditi News Team
Mon, Sep 26, 2022
महिलाओं की सुनवायी एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु थाना पलोहा में भी हुआ "महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क" का शुभारम्भ
नरसिंहपुर पुलिस की एक नयी पहल
उललेखनीय है कि महिलाओं पर घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही व पीड़ित महिलाओं की विशेष रूप से सुनवाई हेतु शासन की कार्य योजना अनुसार एक नयी शुरूआत की गयी है, जिसके तहत पूर्व में जिले के 11 थानों में महिलाओं की सुनवायी एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिनांक 31 मार्च 2021 से ’’ऊर्जा हेल्प डेस्क’’ संचालित है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.09.2022 को जिले के थाना पलोहा में भी ’’ऊर्जा हेल्प डेस्क’’ का शुभारम्भ किया गया है। जिले की सभी ऊर्जा हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी के रूप में महिला अपराध प्रकोष्ठ उप पुलिस अधीक्षक सुश्री राजेश्वरी कौरव रहेगी तथा समग्र रूप से मॅानिटरिंग श्री सुनील शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में की जावेगी।
*ऊर्जा हेल्प डेस्क क्या है:-*
ऊर्जा डेस्क थाने में स्थित ऐसी इकाई है जो पुलिस के संपर्क में आने वाली जरूरतमंद महिला की मदद के लिए विशेष तरीके से उपयुक्त है। जहां थाने की सामान्य प्रक्रियाओं जिसमें पीडित महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर अथवा एनसीआर को दर्ज करने के साथ-साथ उस महिला की शिकायत को सुनकर तत्समय वांछित सहायता प्रदान की जावेगी।
ऊर्जा हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों के निवारण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा एक पृथक एसओपी तैयार की गयी है जिसके अनुसार पीडित महिला के आने पर सर्वप्रथम उसकी काउंसलिंग की जावेगी आवश्यक होन पर त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलव्ध करायी जायेगी तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं अन्य विभागों से समन्वय हेतु जानकारी प्रदान कर उनकी समस्या/शिकायत का निदान किया जावेगा।
ऊर्जा हेल्प डेस्क क्यों बनाया गया है:-
पीडित महिला को संवेदनशीलता से सुनवाई मिले, महिला को उपयुक्त वातावरण अपनी पीडा को व्यक्त करने को मिले, पीडित महिला को सुरक्षा का एहसास हो, पीडित महिला को जरूरत के अनुसार वांछित सहायता दी जावे, महिला को अपने अधिकारों और उन्हे पाने की प्रक्रियाओं की जानकारी मिले, प्रत्येक महिला पर हुए अपराधों को गंभीरता से लिया जाए, महिला की सुनवाई हेतु विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकारी उसके प्रकरण पर समुचित कार्यवाही कर सकेगें, आम जनता को महिला अपराधों के संबंध में जागरूक करने विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएगें।
इस प्रकार महिलाओं की समस्याओं/शिकायतों के निदान एवं उन्हे त्वरित कानूनी सहायता उपलव्ध कराने हेतु उर्जा हेल्प डेस्क नरसिंहपुर पुलिस का सशक्त प्रयास व सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री सुनील कुमार शिवहरे, अनु. अधिकारी पुलिस, तेन्दूखेडा, सुश्री सचि पाठक, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा), नरसिंहपुर श्रीमति राजेश्वरी कौरव, थाना प्रभारी, पलोहा धर्मराज सिंह बघेल, महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी आशा शुक्ला, डॉ अमन दुबे, डॉ संजीव रंगढाले सहित समस्त स्टाफ ग्रामीण, महिलाएं, गणमान्य नागरिक, आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली छात्राओं की उपस्थित रही।

Tags :