Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: नरसिंहपुर, जिले भर में नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 35 इनामी स्थाई वारंटी तथा 48 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील,

Aditi News Team

Thu, Jun 1, 2023
माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस का अभियान, जिलेभर में नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 35 इनामी स्थाई वारंटी तथा 48 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील, 43 निगरानी वदमाशों एवं 4 जिला बदर एवं नकबजनी के प्रकरण में 12 जेल से रिहा हुये अपराधियों को चैक किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना है। अभियान के तहत जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त भी की गयी साथ ही स्थायी फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड के साथ.साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु असमाजिक तत्वों की धरपकड की जा रही है। ➡️ *नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के थाना प्रभारियों के सख्त निर्देश :-* थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जिने स्थानों पर नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाएं अधिक होती है तथा उन स्थानों पर निरंतर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करे साथ ही थाना प्रभारी स्वयं भी सुबह शाम उक्त चिन्हित स्थानों पर भुमण करे। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिये गये क्षेत्र की चाय/पान की दुकानों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन की दुकानों पर नजर रखे एवं संदिग्ध व्यक्तियों से उनके पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां लेकर उनके फोटो लेकर पूछता करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों को हिदायत दे कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अनावश्यक रूप से दुकान पर बैठने न दे साथ ही उन्हे इस बात की हिदायत दी जावे कि बाहरी व्यक्तियों के बारे में आवश्यक रूप से पुलिस को सूचित करें। ➡️ *पूर्व से नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त की जा रही उनकी निरंतर चैकिंग :-* उल्लेखनीय है कि नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम विगत दिवस नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 जेल रिहा हुये पूर्व के नकबजनी के अपराधियों को चेक किया गया है। ➡️ *नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार इनामी स्थायी वारंटियों की घरपकड :-* जिले में चलाये गये नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये जिलेभर में लंबे समय से फरार चल रहे 35 स्थाई वारंटी एवं 48 गिरफ्तारी वारंटों की तामील करने में सफलता प्राप्त हुयी। ➡️ *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 62 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 42 निगरानी वदमाशों एवं 4 जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक।

Tags :

जरूरी खबरें