: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Aditi News Team
Thu, Aug 3, 2023
64 पाव देशी मदिरा व 8 पाव गोवा व्हिस्की जब्त
अवैध मदिरा के 3 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वृत्त गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम गांगई, शक्कर नदी के पुल एवं बारहाबड़ा में 21 पाव देशी मदिरा प्लेन, 43 पाव देशी मदिरा मसाला और 8 पाव गोवा व्हिस्की मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 6035 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
जिले में अब तक 747 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 03 एक अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 747.4 मिमी अर्थात 29.42 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। एक अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 48.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 42 मिमी, गाडरवारा में 10 मिमी, गोटेगांव में 80 मिमी, करेली में 55 मिमी और तेंदूखेड़ा में 57 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 851 मिमी, गाडरवारा में 744 मिमी, गोटेगांव में 548 मिमी, करेली में 912 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 682 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 445 मिमी अर्थात 17.52 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 453 मिमी, गाडरवारा में 452 मिमी, गोटेगांव में 412 मिमी, करेली में 485 और तेन्दूखेड़ा में 423 मिमी वर्षा हुई थी।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न
नरसिंहपुर।स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक गुरूवार को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में आयोजित होगा।कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाये। बैठक व्यवस्था बेहतर हो एवं मंच को आकर्षक तरीके से सुसज्जित किया जाये। मंचीय व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये।सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कला पर आधारित हो।जिन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए कार्य सौंपे गये हैं, वे उनका गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ध्वजारोहण के दौरान ध्वज संहिता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये।
सभी शासकीय विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्डा वंदन हो। यह विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें। मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाये।
Tags :