: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार ,नरसिंहपुर में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
Aditi News Team
Tue, Jan 24, 2023
नरसिंहपुर में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
नरसिंहपुर।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को नरसिंहपुर जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ध्वजारोहण करेंगी। जिला मुख्यालय पर नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कलेक्टर सुश्री बाफना सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रैली 24 जनवरी को नरसिंहपुर पहुंचेगी नरसिंहपुर।राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 खेलो में प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियरगणतंत्र दिवस की संध्या पर नरसिंह तालाब परिसर में होगा भारत पर्व का आयोजन
नरसिंहपुर। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय पर नरसिंह मंदिर तालाब परिसर में शाम 5 बजे से किया जायेगा। भारत पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान लोक गायन की प्रस्तुति हरदा की निमाड़ी लोक गायिका सुश्री मीशा शर्मा का 7 सदस्यीय दल देगा। साथ ही जबलपुर की सुश्री काजल चक्रवर्ती का 15 सदस्यीय दल बधाई लोक नृत्य प्रस्तुत करेगा। लोगों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा चौपाटी की व्यवस्था भी की जायेगी। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक जमा होंगे नरसिंहपुर।कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2023- 24 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल www.mpsos.mponline.gov.राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को
नरसिंहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई हाल में दोपहर 12.30 बजे से किया जायेगा। राष्ट्रीय युवा दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन नरसिंहपुर। स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयन्ती "राष्ट्रीय युवा दिवस" पर जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन डाइट सभागार नरसिंहपुर में किया गया। संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय जेल अधीक्षक सुश्री शेफाली तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय सनातन संस्कृति व जनकल्याण का संदेश पूरी दुनिया को दिया। मुख्यवक्ता प्राध्यापक डॉ. सीएस राजहंस ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के व्यावहारिक पक्ष को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिकागो सम्मेलन में स्वामी जी के उदबोधन ने गरीब, वंचितों सहित पूरे विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा लोगों को दी। उन्होंने खासतौर पर युवाओं से स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके विचारों को जानकर उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया। स्वामी अमृतानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को व्यक्ति, युवाओं एवं समाज के लिए आवश्यक एवं कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमें बताया कि जो भी कार्य करो उसको पूरी लगन एवं पूरी एकाग्रता से करो। संवाद कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी "थीम विकसित युवा- विकसित भारत" है। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रतीक दुबे व आभार प्रदर्शन श्री धर्मेन्द्र चौहान ने किया। संवाद कार्यक्रम में नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कैरियर मेले का हुआ आयोजन नरसिंहपुर।कैरियर मेले का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में रविवार को किया गया। मेले में कैरियर के विकल्पों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जेईई, नीट, पीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी गई। मेले में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन भी किया। मेले में प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर डॉ. ममता शर्मा, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज डॉ. बीएम बघेल, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय हर्रई- जागीर छिदंवाड़ा डॉ. एसकेएस यादव, जिला रोजगार कार्यालय की कु. निष्ठा दुबे और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार उदेनिया व आभार प्रदर्शन श्री आरएन रावत ने किया।Tags :