Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील में जिला स्तरीय लोधी महा सम्मेलन हुआ संपन्न , वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 191वी जन्म जयंती मनाई

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

नरसिंहपुर । जिले की गाडरवारा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरिया माता में वाराही माता मंदिर प्रांगण में आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्म जयंती के उपलक्ष में जिला स्तरीय लोधी समाज का महासम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि लोधी लोधा क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमन्त्री व विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय लोधी महासम्मेलन झिरिया माता पंचायत में पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप पर सजातीय बंधुओ को संबोधित किया । झिरिया माता के दर्शन पूजन अर्चन कर श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के खुशहाली की कामना की इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ,दीवान शैलेंद्र सिंह ,पूर्व विधायक दिलीप बर्मा लोधी समाज के जिला अध्यक्ष राव प्रहलाद सिंह आदि सहित सजातीय बन्धुं हजारों की संख्या में उपस्थित रहे । नरसिंहपुर रायसेन एवं होशंगाबाद से लोधी समाज के उपस्थित रहे समाज उत्थान के लिए विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा रोजगार एवं कृषि को उन्नत बनाने के बारे में विचार रखा लोधी समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में भी चर्चा विस्तार से की गई एवं लोधी समाज के युवाओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के नसे से दूर रहें समाज हित में कार्य करते रहें।

Tags :

जरूरी खबरें