Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंहपुर ,आगामी त्योहारों को  दृष्टिगत रखते हुए एवं त्योहरों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन में की बलवा का माक ड्रिल का आयोजन कर किया गया अभ्यास।    आगामी त्योहारो नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय की बलवा का माक ड्रिल का आयोजन कर किया गया अभ्यास  

Aditi News Team

Mon, Apr 25, 2022
आगामी त्योहारों को  दृष्टिगत रखते हुए एवं त्योहरों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस लाइन में की बलवा का माक ड्रिल का आयोजन कर किया गया अभ्यास। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज पुलिस लाईन, नरसिंहपुर में आगामी त्योहार व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समाज में भयमुक्त सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिए आपातकालीन परिस्थितियों को काबू में रखने के लिए मॉक ड्रील, बलवा परेड का आयोजन किया गया। इस माक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए, के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया। अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे कैसे सख्ती से निपटा जाए तथा उनके साथ कानूनी कार्रवाई के तहत बल प्रयोग किया जाए, इसके बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले व दंगा निरोधक वाहनों के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण:- बलवा माक ड्रिल के दौरान आंसू गैस के गोले की फायरिंग की गई। बलवा को रोकने के लिए प्रशिक्षण के दौरान बलवाई बने पुलिस कर्मियों ने आग लगा दी। पुलिस पर पत्थर बरसाए गए। जब पुलिस आगे बढ़ी तो बलवाई भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। जब भीड नहीं हटी तब लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग भी गई साथ ही बलवाईयों को रोकने हेतु दंगा निरोधक वाहनों का उपयोग किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश:- बलवा माक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा बलवा ड्रिल सामग्री, दंगा निरोधक वाहनों का निरीक्षण किया गया साथ ही बलवा माक ड्रिल के दौरान उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों का निर्देश दिए गए कि आपदा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने व उपद्रवी तत्वों को काबू पाने हेतु मॉक ड्रिल बहुत काम आती है, अक्सर देखने में आता है कि जब जिले में किसी प्रकार का माहौल बिगड़ता है तो पुलिस कर्मचारियों के पास ट्रेनिग का अभ्यास न होने के कारण समय पर दंगा नहीं रोक पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। कई बार पुलिस कर्मचारी ट्रेनिग के बाद इसका अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिला। इसलिए समय.समय पर इस तरह की ट्रेनिग आयोजित की जाती है ताकि पुलिस कर्मचारियों को जो ट्रेनिग मिली है वो भूले ना। इसके जरिए शांति व्यवस्था कायम कर विकास कार्य को निर्विधन रूप से जारी रखा जा सकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल के संबंध में अभ्यास रखने व भीड़ को काबू करने के लिए निर्देश दिया है। बलवा माक ड्रिल के दौरान इनकी रही उपस्थिति:- बलवा माक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बैन, निरीक्षक श्री अजय खोब्रगडे, निरीक्षक श्री एल एल उईके एवं विशेष शस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल नरसिंहपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होने बलवा माक ड्रिल में भाग लिया गया एवं इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को अभ्यास करवाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें