Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: नरसिंहपुर,लीनेस क्लब वीरांगना ने मनाया गणतंत्र दिवस और वसन्त पन्चमी का त्यौहार

Aditi News Team

Sat, Jan 28, 2023
लीनेस क्लब वीरांगना नरसिंहपुर ने मनाया गणतंत्र दिवस और वसन्त पन्चमी का त्यौहार लीनेस क्लब वीरांगना नरसिंहपुर ने गणतंत्र दिवस और वसन्त पन्चमी का त्यौहार बड़े ही उत्साहपूर्ण ढंग से चेयरपर्सन लीनेस रन्जना नायक के गुरू महक कलाकेन्द्र मे आकर्षक साज सजावट के साथ अध्यक्ष पूनम जैन द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया।इस अवसर पर क्लब सचिव ममता नामदेव और सदस्य सरीता जाट, सीमा राजपूत, प्रीती सोनी,सरिता झारिया ने प्राथमिक शाला देवरी कला, लीनेस शोभना पाल ने फीनिक्स स्कूल मे झन्डावॅन्दन किया। बच्चो को मिष्ठान और टाफिया वितरित की। लीनेस क्लब ने वसन्त पन्चमी का त्यौहार भी अध्यक्ष निवास पर पीले वस्त्र पहनकर मनाया। कोषाध्यक्ष लीनेस मन्जुषा सेन, सीमा स्थापक द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया।वसन्त पन्चमी और सरस्वती जयन्ती के बारे मे लीनेस रूपकला कटारे ने सभो को इसका महत्व बताया। लीनेस रजनी राजोरिया, स्मिता श्रीवास ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। लीनेस रन्जना नायक और रजनी नायक ने वसन्तोत्सव गीत गाए। बच्चो ने कविता चुटकुले सुनाए। लीनेस अर्चना राय ने बच्चो को उपहार दिए।लीनेस सविता महोविया, मन्जरी नेमा, सोनम नामदेव द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। लीनेस विनीता जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने मिलकर उक्त दोनो कार्यक्रम उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए।

Tags :

जरूरी खबरें