Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंहपुर,पर्यावरण दौड़ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Jun 5, 2022
नरसिंहपुर,पर्यावरण दौड़ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम नरसिंहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर पर्यावरण दौड़ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पर्यावरण दौड़ को नरसिंह तालाब परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ नरसिंह तालाब के चारों तरफ से होते हुए तालाब परिसर में समाप्त हुई। दौड़ में कलेक्टर श्री सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य भी शामिल हुए। दौड़ में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, खिलाड़ियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। यहां लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने की शपथ ली। यहां मौजूद लोगों ने वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विभिन्न विभागीय अधिकारी- कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद थे। पौधरोपण कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने नरसिंह तालाब परिसर के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने यहां बरगद का पौधा लगाया। नागरिकों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और इन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बरगद के पौधे को रोपने के साथ नरसिंह तालाब परिसर में पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया है। बारिश के दौरान तालाब परिसर में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया जायेगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे न केवल पौधे लगायें, बल्कि उनको जीवित रखने का संकल्प भी लें। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन इस मौके पर नरसिंह तालाब परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न वर्गों में रस्साकसी, कुर्सी दौड़ एवं चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने खेलकूद प्रतियागिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। श्रमदान अनवरत जारी नरसिंह तालाब के जीर्णोद्धार के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमदान का सिलसिला 18 वें दिन भी जारी रहा। आम नागरिकों के साथ कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने भी श्रमदान किया।

Tags :

जरूरी खबरें