Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: नरसिंहपुर,जिले में हुआ “आयुष आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

नरसिंहपुर ।  देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के “आयुष आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर नरसिंहपुर में विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने शुक्रवार को किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, भगवान धनवंतरी के पूजन व कन्या पूजन से हुआ।

   इस अवसर पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, श्री बंटी सलूजा, श्री अजय साहू, श्री भगवान सिंह पटैल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिक मौजूद थे।

   विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधे एवं उनके लाभ और आयुर्वेद के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाना चाहिये। वर्तमान में इनके व्यापक प्रचार- प्रसार की जरूरत है, ताकि लोग इसका अधिकाधिक लाभ ले सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन को आयुष एवं औषधीय पौधों का लाभ दिलाने के लिए मुहिम शुरू की है। हमें अपने आसपास उपलब्ध औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानना जरूरी है। इस बारे में आयुष विभाग लोगों को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दे। जिले में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आंवला, पारिजात, सहजन- मुनगा, तुलसी आदि के बारे में लोग जानते हैं, इनके औषधीय एवं पोषण संबंधी महत्व के बारे में जानकारी आयुष विभाग द्वारा दी जानी चाहिये।

   कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने जिले में पाये जाने वाले औषधीय पौधों की जानकारी संकलित कर डिसप्ले करने के निर्देश सहायक संचालक उद्यानिकी को दिये। उन्होंने जिला आयुष अधिकारी को निर्देशित किया कि वे औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन इसका अधिकाधिक लाभ ले सकें।

   जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया कि पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए 1500 पौधे लगाये जायेंगे। पूरे देश में इस अभियान के दौरान एक वर्ष में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन भी अपने घर में औषधीय पौधे लगा सकते हैं। अभियान के दौरान लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है। साथ ही औषधीय पौधों के महत्व को जन- जन तक पहुंचाना है, ताकि लोग अपने घरों में औषधीय पौधों को लगाकर उनका लाभ लें।

पौधरोपण

         इस मौके पर उद्यानिकी परिसर में विधायक श्री पटैल एवं कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने आंवले के पौधे रोपे। अन्य औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। यहां उन्होंने औषधीय महत्व के पौधों का वितरण भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें