: नरसिंहपुर,जिले के प्रमुख समाचार,कलेक्टर ने सगौनी खुर्द में जैविक खेती का जायजा लिया
Aditi News Team
Wed, Sep 14, 2022
कलेक्टर ने सगौनी खुर्द में जैविक खेती का जायजा लिया
- नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने नरसिंहपुर विकासखंड के ग्राम सगौनीखुर्द में कृषक श्री रोशनलाल पटैल के खेत में जाकर जैविक खेती एवं अंतरवर्ती फसलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कृषक श्री पटैल ने बताया कि वे लगभग 8 एकड़ में जैविक खेती करते हैं। रबी मौसम में गन्ने के साथ मटर, आलू की अंतरवर्ती खेती करते हैं, इससे उन्हें अतिरिक्त आय होती है। वे गन्ने को करीब 7 फुट की दूरी पर लगाते हैं, इससे अधिक पैदावार होती है। इस पद्धति से फसल को सुअरों से नुकसान नहीं होता है। उनके द्वारा खेतों में नेपियर घास भी बोई जाती है। इसका फायदा यह है कि इस घास की कई बार कटिंग कर गायों को चारे के रूप में खिलाते हैं, इसका उत्पादन 5 साल तक होता है। यह घास गन्ने की फसल के लिए भी लाभदायक होती है। श्री पटैल ने बताया कि उन्होंने मीरा किस्म का गन्ना लगाया है।
Tags :