Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: नरसिंहपुर,आप ने विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,

Aditi News Team

Fri, Oct 1, 2021

आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर ने जिले की आम जनता से जुड़ी समस्याओं व शासकीय योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभ ना मिलने को लेकर आज जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को सौंपा ज्ञापन।

नरसिंहपुर दिनांक 1/10/2021 आज आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल पटेल ने कहा जिले की सुगर मिलें चालू होने के पूर्व मिल मालिकों प्रशासन एवं किसानों की मीटिंग कराई जाए। फुटकर सब्जी व्यापारियों के लिए जिला मुख्यालय पर सर्वसुविधायुक्त बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

पटेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में हुई अनिमितताओं की जांच, 2016-17 समर्थन मूल्य पर लंबित भुगतान 5 करोड़ अबिलम्ब कराने, बस स्टैंड एवम बसों में किराया सूची चस्पा कराने, पंचायत द्वारा बीपीएलकार्ड,सम्बल कार्ड,आयुष्मान कार्ड बनाने, ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम, खेल मैदान आदि बनाये गए तालाबों का सीमांकन कार्य।
आने वाले समय मे कृषि कार्यों में उपयोग हेतु बिजली की सप्लाई पूर्व निर्धारित व उचित प्रबंधन के साथ समय पर उपलब्ध कराई जाए। पंचायतों में निर्मित गौ शालाओं का उचित प्रबंधन हेतु सम्बन्धित ग्राम की चरनोई भूमि का सीमांकन कार्य कर उससे प्राप्त आय को चारे एवं भूसे में खर्च की जाए आदि अनेकों मांगों को लेकर जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को सौंपा ज्ञापन।

इस अवसर पर जिला महिला शक्ति संगठन श्रीमती रीना लमानिया, रानी राजपूत, मीरा लोधी,मूंगा बाई चौधरी,जिलासचिव नरेश भार्गव,गोटेगांव से देवी सिंह पटेल, देविंद्र दुबे किसान नेता,राकेश झारिया, रामकुमार दुबे,नीलेश दुबे आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें