Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: नपा अध्यक्ष ने प्रशिक्षण में शिक्षको को किया पुरुस्कृत सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन जिला स्तरीय प्रशिक्षण में पहुँचे नपा अध्यक्ष ने शिक्षको को किया संबोधित

Aditi News Team

Sat, Jun 3, 2023
नपा अध्यक्ष ने प्रशिक्षण में शिक्षको को किया पुरुस्कृत सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन जिला स्तरीय प्रशिक्षण में पहुँचे नपा अध्यक्ष ने शिक्षको को किया संबोधित गाडरवारा। बीते शनिबार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में जारी साईंखेड़ा ,चीचली एवं चांवरपाठा विकासखंडों के शासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी स्कूलो के प्राचार्यो एवं शिक्षको के चारदिवसीय सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन अधिगम प्रशिक्षण के तीसरे दिन नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने नपा सभापति आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर एवं पार्षद प्रतिनिधि सतीश कौरव के साथ पहुँचकर शिक्षको को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज से गुरु का महत्त्व सनातन काल से ही रहा है। भगवान राम , कृष्ण एवं सचिन तेंदुलकर का जीवन उनके गुरुओ के ज्ञान से ही सफल रहा है। वर्तमान शिक्षण पद्धति में शिक्षक नित नए नवाचारों का प्रयोग कर छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा दे रहे है। बीटीआई स्कूल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन एक बेहतर पहल है । कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने समाचार पत्र लेखन एवं डिजाइनिंग गतिविधि में शिक्षको के विजेता छत्रपति शिवाजी सदन एवं उपविजेता रानी लक्ष्मी बाई।सदन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, कमलेश अग्रवाल, प्रतुल इंदुरख्या, जयमोहन शर्मा, के के वर्मा, एस के मिश्रा , चन्द्रकांत विश्वकर्मा , पीरामल फाउंडेशन से सीसीएलई प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र सोलंकी एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुनीता पटैल, आरिका सिजारिया, उमा आरसे, संतोष श्रीवास ,ओमप्रकाश कौरव, खीरसागर मेहरा, रामू मरावी, विजय नामदेव ,भारत ताम्रकार सहित सहयोगी श्रीमती मंजुला शर्मा, मनीष शंकर तिवारी, राजेश दुबे, के के राजौरिया व अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें