: नगर हित में होगा अगर कोई गलत निर्णय तो करूंगा उसका पुरजोर विरोध - भाटिया,
Aditi News Team
Thu, Nov 17, 2022
नगर हित में होगा अगर कोई गलत निर्णय तो करूंगा उसका पुरजोर विरोध - भाटिया,
करेली।अमित भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जब में हिन्दूओं पर सनातनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष की मुहिम नगरहित में छेड़ सकता हूं निर्भिकता से तो यदि जनहित व नगर हित में कोई गलत निर्णय लिया जाऐगा तो उस पर भी मेरा ताकत से विरोध करना मेरा कर्तव्य व दायित्व है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में सुभाष वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे अमित भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि नगर के बरमान चौराहे से सफेद पुल तक बनाए जा रहे नाला निर्माण को लेकर बयान दिये हैं। नगरपालिका नगर हित में सही निर्णय ले नगरपालिका के अधिकारी व जनप्रतिनिधि करेली शहर पूरा एक होकर ब्रिज के बाजू से बन रहे नाले का विरोध कर रहा है। मात्र दो चार घरों की वोटों से भाजपा सरकार नहीं बनती पूरे शहर ने एक तरफा भाजपा के 15 में से 15 पार्षद दिये कांग्रेस का सूपडा साफ किया इसलिए नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष व नगरपालिका अधिकारी को इस नाले में सुधार करना चाहिए पूरे करेली शहर की मांग है ।
Tags :