Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: धूप रजाई ओढ़ कर,आया है नव वर्ष। उपवन में महका मलय,मन मंगलमय हर्ष।

Aditi News Team

Mon, Jan 2, 2023
नव वर्ष पर दोहे   धूप रजाई ओढ़ कर,आया है नव वर्ष। उपवन में महका मलय,मन मंगलमय हर्ष।   प्रीत पगे मन हर्ष में,महकी-महकी धूप। नए वर्ष में सज रहे,प्राकृत रूप अनूप।   मलय पवन सब शांत है,बढ़ती शीत प्रचंड। सूरज को मद्धिम करे,नए वर्ष की ठंड।   मंगलमय नव वर्ष हो,हर मन हो उत्साह। हर हाथों में काम हो,पूरी हो हर चाह।   महकी-महकी हो फ़िज़ा,उपवन सा घरबार। नया वर्ष उत्साहमय,शुभ मंगल हर द्वार।   उत्साहित मंगल मिलन,मधुरिम मलय किलोल। नए वर्ष उत्कर्ष के,सारे पल अनमोल।   नए वर्ष की अनंत शुभकामनाएँ पं.सुशील शर्मा द्वारा रचित,,

Tags :

जरूरी खबरें