Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम का छापा

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

: थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, डेरे, आदि की चैकिंग की जा रही है

Aditi News Team

Sun, Jun 18, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश पर महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्ग के साथ साथ डुमना विमानतल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, भेडाघाट, ग्वारीघाट तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/एवं भीडभाड वाले स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा दिनॉक 20/21 जून 2023 को महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 18-6-2023 को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्ग के साथ साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा भीडभाड वाले स्थानों की चैकिंग के साथ साथ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के एैसे स्थान जहॉ पर बाहर से आने वाले आगन्तुक रूकते हैं की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल , ग्वारीघाट, भेडाघाट आदि स्थानों में चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, डेरे, आदि की चैकिंग की जा रही है। यह चैकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें