: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई
Aditi News Team
Tue, Nov 1, 2022
*जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई*
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन आज दिनॉक 31-10-2022 को शाम 5 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री साहब लाल डेहरिया कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जबलपुर जोन, सहायक उप निरीक्षक नानकराम मुकाती पुलिस लाईन एम.टी. शाखा, सहायक उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री लखन सिंह चंदेल पुलिस लाईन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल ने कहा कि आप सभी ने 35 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।
Tags :