Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Jun 6, 2023
जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक सम्पन्न।। जिला गौ संवर्धन एवं गौशाला परियोजना की वैठक दिनांक 6/6/23 मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर महोदया सुश्री रिजु बाफना ने की। बैठक में जिला गौ संवर्धन समिति के उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित एवं सदस्य श्री अनुज परिहार की विशेष उपस्थिति रही।। कलेक्टर महोदया द्वारा गौशालाओं के संचालन, गौशालाओं के निर्माण, एवं गौ संवर्धन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।। निर्माणाधीन गौशालाओं को शीघ्र तैयार किया जायेगा।। शीघ्र ही चारागाह बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।। स्व सहायता समूहों द्वारा गौशाला संचालन पर सुनिश्चित करने पर आग्रह किया गया।। तैयार गौशालाओं को शीघ्र ही प्रारंभ किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।। जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित द्वारा हथिया टोला केरपानी गौशाला द्वारा निर्मित गणेश प्रतिमा कलेक्टर महोदया को जिला समिति की ओर से भेंट की गई। एवं सदस्य श्री अनुज परिहार द्वारा गौशाला में निर्मित पेंट उपहार स्वरूप दिया गया।। एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित द्वारा गौशालाओं की भूमि को अतिक्रमण मुक्त हेतु, एवं गौ शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार सुझाव दिए।।वैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सुनीता खंडायत महोदया, उपसंचालक पशुपालन डा,असगर खान, डा राजेन्द्र अवस्थी,।डा,पी के, शर्मा।डा, प्रवीण पटेल।डा सुनील वृजपुरिया।डा, नेहा कर्वेती।डा अखिल गजभिए।डा संजय मांझी।डा, महेंद्र पाल सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।।

Tags :

जरूरी खबरें