: जल्द करें मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का चयन
Aditi News Team
Fri, Jun 3, 2022
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायतों तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये तत्काल पृथक-पृथक मतगणना स्थल एवं अस्थाई स्ट्रांग रूम का चयन करें। उन्होंने कहा है कि चयनित स्थल में आवश्यक व्यवस्थाएँ कर आयोग को अवगत करायें।
उल्लेखनीय है कि पंचायतों के निर्वाचन मतपेटी में मत डालकर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन ईव्हीएम के द्वारा कराये जायेंगे।
Tags :