: जबलपुर, 18 सितम्बर को महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय का जबलपुर आगमन एवं विटनरी कालेज में कार्यक्रम प्रस्तावित को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सजग
Aditi News Team
Wed, Sep 14, 2022
जबलपुर।दिनॉक 18-9-2022 को महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित जबलपुर आगमन पर कार्यक्रम स्थल विटनरी कालेज का कलेक्टर जबलपुर, पुलिस अधीक्षक जबलपुर तथा नगर निगम कमिशनर ने संयुक्त रूप से आज भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनॉक 18-9-2022 को महामहिम उप राष्ट्रपति महोदय का जबलपुर आगमन एवं विटनरी कालेज में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 14-9-2022 को कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) तथा निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ (भा.प्र.से.) ने संयुक्त रुप से वेटरनरी कॉलेज कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध मे मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Tags :