Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: चीचली में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
चीचली में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। बुधवार को विश्व योग दिवस के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में विकासखंड स्तरीय योगाभ्यास एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। योग दिवस पर रेडियो से प्राप्त पल प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार योग के विभिन्न चरण, संदेश वाचन, संकल्प इत्यादि को पूर्ण किया गया। मास्टर ट्रेनर मुकेश कटारे द्वारा विभिन्न प्राणायाम एवं मुद्राओं से सभी को योग कराया गया। इस सामूहिक योग कार्यक्रम में जनपद पंचायत चीचली के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मरैया, रामदास कौरव, केएल साहू, नीरज पैगवार, जनपद पंचायत चीचली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनाराम उईक, नगर परिषद के सीएमओ अनिल देवार, विकासखंड समन्वयक डीके पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा सहित उत्कृष्ट विद्यालय, जनपद पंचायत चीचली, नगर परिषद चीचली का स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक विनीत नामदेव एवम आभार बीआरसी डी के पटेल द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें