Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: गाडरवारा,9 वी एवं 11 वी की पूरक परीक्षाएँ शुरू 

Aditi News Team

Mon, Jun 27, 2022
9 वी एवं 11 वी की पूरक परीक्षाएँ शुरू गाडरवारा। गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार एवं डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में 9 वी एवं 11 वी की पूरक परीक्षाएँ क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों में शुरू हो गई। साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शासकीय स्कूलो की पूरक परीक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की पूरक परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू हुई । शुरुआती दिन 11 वी के समस्त विषयों एवं 9 वी के लिए संस्कृत विषय की पूरक परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सम्पन्न हुई। साईंखेड़ा में 9 वी की परीक्षा में कुल दर्ज 28 में से 20 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 8 अनुपस्थित रहे । इसके अलावा 11 वी की परीक्षा में कुल 145 में से 129 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 16 अनुपस्थित रहे। चीचली ब्लॉक की पूरक परीक्षाओ के तहत 9 वी में कुल 12 में से 5 उपस्थित एवं 7 अनुपस्थित रहे । 11 वी में कुल 137 में से 124 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 13 अनुपस्थित रहे। पूरक परीक्षा के आयोजन में साईंखेड़ा में धर्मेन्द्र वर्मा, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, लालसिंह लोधी, भानु राजपूत, सुनील सोनी, रूप सिंह कुशवाहा,आराधना पटैल , प्रियंका अग्रवाल,हरिगोविद पटैल एवं चीचली में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, काशीराम रजक, नेहा नेमा, रजनी सराठे , भारत ताम्रकार ,वीरेंद्र राजपूत, कविता छीपा, आशा मेम का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें