: गाडरवारा,884 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पौधारोपण
Aditi News Team
Sun, Dec 11, 2022
884 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *884 वें सप्ताह* का पौधारोपणपंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष* संपन्न हुआ। जिसमें -डॉ श्रीमती स्वाति जी कुरचानिया ,शरद जी मौलासरिया,आशीष राय ,मुकेश कौरव ,मनीष ममार,
कुमारी नेहा सोनी के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती ज्योति जय मोहन शर्मा,श्रीमती रागनी सुनील सोनी, श्रीमती मंजू सुनील नीखरा,श्रीमती सुधा कमलेश दूरवार, श्रीमती डाली शैलेंद्र नागर की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपने शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर अजय खत्री, सुरेंद्र पटेल ,संदीप स्थापक कदम साथियों के अलावा पंचवटी कॉलोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :