Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा जनहित श्रीराम ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी से मिलकर ऑटो संघ की गतिविधियों से अवगत कराया

Aditi News Team

Mon, Sep 19, 2022
गाडरवारा। आज दिनांक 19-09-2022 को जनहित श्रीराम ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष अमित दुबे एवं उपाध्यक्ष राजू राजपूत सचिव सुनील साहू कोषाध्यक्ष सोनू रैकवार एवं भाई मोनू साहू ने थाना प्रभारी गाडरवारा एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में शाम 7:00 बजे मुलाकात कर बैठक की। बैठक के पश्चात  अध्यक्ष ने थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा नगर पालिका मैं संचालित नगर सेवा ऑटो एक नंबर से लेकर -215 जोकि गाडरवारा नगर पालिका में चल रही है, इन सभी की विस्तृत जानकारी ऑडिट रजिस्टर के माध्यम से थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रदान की गई एवं ग्रामीण मार्गों को श्री राम ऑटो चालक संघ द्वारा संचालित ऑटो चालकों की संख्या एवं उनके नाम पता मोबाइल नंबर के साथ में संबंधित अधिकारियों को ऑर्डर के माध्यम से प्रेषित की गई । थाना प्रभारी गाडरवारा एवं संबंधित थाने प्रभारियों से भी विस्तारित रूप से आगे की रणनीति पर चर्चा की गई एवं ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से ट्रैफिक नियमों पर चलने के लिए कल से ट्राफिक पुलिस अभियान चलाया जाएगा । इस अवसर पर जनहित श्रीराम ऑटो चालक संघ ने एवं समस्त पदाधिकारियों थाना गाडरवारा को श्री राम ऑटो चालक संघ परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह थाना गाडावारा को प्रदान किया ।  इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीराम ऑटो चालक संघ अध्यक्ष-  अमित दुबे -एवं उपाध्यक्ष- राजू राजपूत, सचिव- सुनील साहू  -मोनू साहू ,कोषाध्यक्ष -सोनू रैकवार जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें