: गाडरवारा, शा.उ.मा.विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने लहराया परचम
Aditi News Team
Thu, Jan 19, 2023
शा.उ.मा.विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने लहराया परचम
गाडरवारा। सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा की छात्राओं ने 02 स्वर्ण 05 रजत और 05 कांस्य पदक जीतकर सम्पूर्ण जिले का नाम रौशन किया । विद्यालय की 11 वी की छात्रा दीपिका वर्मा ने 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक, 12 वी छात्रा सुमन वर्मा ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक, 9 वी की छात्रा ज्योति वर्मा ने 1 रजत एवं 1 कांस्य, 8 वी की छात्रा रश्मि वर्मा ने 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक , 6 वी की छात्रा सुमन लोधी ने 2 कांस्य पदक जीते। विदित हो कि विद्यालय के खेलकूद शिक्षक मुकेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में अब तक विद्यालय के 52 विद्यार्थियों का चयन सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा 12 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत भी मुकेश पटैल चयन भी राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है।।
इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के साथ समस्त स्टाफ ने श्री पटेल, उनके सहयोगी आरिज़ खान व डॉ. लेखा साहू के साथ साथ चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।।
Tags :