: गाडरवारा, रथ यात्रा एवं मशाल जुलूस में अनेक क्षेत्रीय शिक्षक हुए शामिल
Aditi News Team
Mon, Jun 19, 2023
रथ यात्रा एवं मशाल जुलूस में अनेक क्षेत्रीय शिक्षक हुए शामिल
गाडरवारा। गत दिवस जबलपुर के रांझी स्थित बड़ा पत्थर क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा (एनएमओपीएस) द्वारा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली जा रही राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु की रथयात्रा के आगमन , सभा एवं विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यशवंत नामदेव के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रीय शिक्षको ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिक्षक पवन राजौरिया ने मंच से ओजस्वी भाषण दिया। इसके अलावा शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र पटैल, तुलसीकान्त श्रीवास्तव सहित अनेक क्षेत्रीय शिक्षको ने सहभागिता की।
Tags :