Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ 

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत बीते दिवस बीटीआई स्कूल गाडरवारा में हो गई। प्रशिक्षण में साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के वे शिक्षक सहभागिता कर रहे है जिन्होंने अभी तक उक्त प्रशिक्षण नही लिया था। प्रशिक्षण में भोपाल से 5 दिवसीय प्रशिक्षण मे प्रशिक्षित डीआरजी विनोद सोनी,सुनील श्रीवास, देवेंद्र बसेडिया एवं मनीष नेमा शिक्षको को प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन रजिस्ट्रेशन से हुई तदोपरांत बीआरसी गिरीश पटेल, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया ने प्रशिक्षण हेतु आये शिक्षको से परिचय लेते हुए उनसे सक्रियतापूर्वक प्रशिक्षण लेने की अपील की। प्रशिक्षण में डीआरजी ने प्रशिक्षण की शुरुआत में प्रीटेस्ट एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने शिक्षको को गणित एवं हिंदी विषयो की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया। उन्होंने बुनियादी साक्षरता,संख्या ज्ञान,मिशन अंकुर , शिक्षण अधिगम सामग्री , सीखने सिखाने के सिद्धांत के विषय में बताया। प्रशिक्षण में शिक्षको ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियो से अपनी समझ विकसित की। प्रशिक्षण का आयोजन 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं मधुसूदन पटैल ने भी शिक्षको से चर्चाएं की।

Tags :

जरूरी खबरें