: गाडरवारा, नर्मदा जयंती के अवसर पर नदियों में की गई पूजन अर्चन
Aditi News Team
Sun, Jan 29, 2023
नर्मदा जयंती के अवसर पर नदियों में की गई पूजन अर्चन
गाडरवारा। नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर जगह जगह विभिन्न आयोजन किए गए नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लगा रहा इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली की नवांकुर संस्थाओं ने सिंगला नदी मैं नर्मदा जी की आरती कर दीपदान किया एवं साफ सफाई की गई विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता जी दांडे, नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत, रामेश्वर वर्मा, नीरू राजपूत संतोष नागौद, परामर्श दाताओं में प्रदीप कौरव , संजय पाठक , सुभाष उदेनिया प्रदीप कौरव , रामस्वरूप कौरव आदि बंधुओं की उपस्थिति रही।
Tags :