Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

: गाडरवारा, डीईओ ने दिया छात्र छात्राओं को सफलता का मंत्र 

Aditi News Team

Sun, Dec 11, 2022
डीईओ ने दिया छात्र छात्राओं को सफलता का मंत्र गाडरवारा। आज क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मिढवानी (देवरी) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने छात्र छात्राओं से कक्षाओं में जाकर संवाद किया। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली एवं कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र छात्राएँ घर पर पढ़ाई के लिए अधिक समय दें। स्कूल में शिक्षको द्वारा कराए जा रहे अध्यापन कार्य का अभ्यास घर पर भी करे। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास सुव्यवस्थित तरीके से करें। कठिन प्रश्नों को हल करने में जो कठिनाइयें आ रही है उनके समाधान के लिए शिक्षको की सहायता लें। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में डीईओ के प्रथम आगमन पर प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या सहित शिक्षको ने स्वागत किया एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद दुबे सहित सिराज अहमद सिद्दिकी , सुरेन्द्र पटैल एवं शिक्षको व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें