Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा, जन शिक्षा केंद्र स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता संपन्न

Aditi News Team

Wed, Sep 7, 2022
जन शिक्षा केंद्र स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता संपन्न गाडरवारा। विगत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बारे में जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता की जिसमें जन शिक्षाकेंद्र स्तर पर बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श कौरव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान निखिल श्रीवास्तव शासकीय माध्यमिक शाला रातीकरार ने प्राप्त किया । बालिका वर्ग में कुमारी ममता चौधरी शासकीय माध्यमिक शाला चारगांव खुर्द ने प्रथम स्थान एवं कुमारी दीपाली गौंड शासकीय माध्यमिक शाला रातीकरार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता उपरांत ग्राम पंचायत तेंदूखेड़ा सरपंच श्रीमती दीपा सत्यप्रकाश लोधी , एवम जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता मेहरा ने छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवम छात्रों को इस प्रकार की सभी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रेरित किया ।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजय सोनी , वीरेंद्र कौरव, रामदास श्रीवास , राधेश्याम कौरव , राजेश झारिया , देवेंद्र नाथ, लक्ष्मण प्रसाद नागवंशी, मुकेश श्रीवास्तव , उमा वोपचे ,शकल्पना शर्मा ,ज्ञानेश्वर मेहरा, राम कुमार उदैनिया , नरेश राय , शिवम वर्मा, माधव सिंह कहार आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें