Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

: गाडरवारा ,गीत एवं कहानियों के जरिये दिया नशा मुक्ति का संदेश 

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
गीत एवं कहानियों के जरिये दिया नशा मुक्ति का संदेश गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासकीय कलापथक दल, सामाजिक न्याय, निशक्त जन कल्याण विभाग जिला नरसिंहपुर के द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दल के सदस्य के पी यादव एवम् माधव शिंदरे जी ने विभिन्न प्रकार के व्यसनों से होने वाले दुष्परिणाम और समाज पर उनके कुप्रभाव एवम् इनसे मुक्ति हेतु विभिन्न प्रकार के गीत एवं कहानियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी ।इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त छात्र छात्राओं सहित प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव एवम् श्रीमती जे एल इक्का, डॉ पूजा बेगडे, धन सिंह कौरव, नीरज कौरव, नितिन दुबे , चन्द्र कुमार चौधरी व समस्त स्टाफ ने सहभागिता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें