Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: गाडरवारा, कलेक्टर ने छात्रों एवं शिक्षको को दिये उपयोगी टिप्स 

Aditi News Team

Thu, Jun 23, 2022
कलेक्टर ने छात्रों एवं शिक्षको को दिये उपयोगी टिप्स  गाडरवारा। गत दिवस कलेक्टर रोहित सिंह का त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय बीटीआई स्कूल में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने स्कूल के सभा कक्ष में शिक्षको एवं छात्रो को दिए उदबोधन में कहा कि सभी शिक्षक छात्रो को बेहतर शिक्षा दें। स्कूली शिक्षा के साथ साथ व्यावसायिक शिक्षा भी छात्रों को मिले । इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओ की भी विशेष तौर पर तैयारी कराएं। उन्होंने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास एवं लगन से पढ़ाई बेहद जरूरी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रो से भी बातचीत की एवं व्यावसायिक शिक्षा के शिक्षक विनोद तिवारी से भी जानकारी ली।इस अवसर पर एसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, तहसीलदार राजेश मरावी, डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, नपा सीएमओ जयश्री चौहान , बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें