Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा, कबड्डी प्रतियोगिता हेतु ट्रायल आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
कबड्डी प्रतियोगिता हेतु ट्रायल आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए साईंखेड़ा विकासखण्ड की कबड्डी टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन स्थानीय बीटीआई स्कूल में किया गया। साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण के मार्गदर्शन में आयोजित ट्रायल के शुभारंभ मौके पर बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढाई के अलावा खेल भी बहुत जरूरी है। विदित हो कि इस ट्रायल में साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत सभी संकुलों से 14, 17 एवं 19 आयु वर्ष के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग से अनेक खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी । ट्रायल उपरांत खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर साईंखेड़ा विकासखण्ड की अलग अलग वर्ग की टीमो का चयन किया गया जो जिला स्तर पर सम्पूर्ण विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर पीटीआई अनुज जैन, मुकेश पटैल, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, अमित कौष्टि , तुलसीराम कोरी सहित विभिन्न संकुलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें