Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा,स्वर्णकार समाज द्वारा अजमीढ़ जयंती मनाई गई*

Aditi News Team

Sun, Oct 9, 2022
*स्वर्णकार समाज द्वारा अजमीढ़ जयंती मनाई गई* गाडरवारा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती का आयोजन स्वर्णकार समाज गाडरवारा द्वारा स्थानीय स्वर्णकार भवन मैं समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें स्वर्णकार समाज की महिला मंडल एवं नव युवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराजा अजमीढ़ देव की पूजन अर्चन आरती की गई । उसके उपरांत चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें माता लक्ष्मी अन्नपूर्णा की झांकी सजाई गई लोगों की धन धन समृद्धि के लिए माता द्वारा रत्न आभूषण एवं अन्य का भंडार भरा रहे। इसके लिए अन्य वितरण किया गया साथ ही ढोल डीजे बाजे एवं राधा कृष्ण के रूप में सजाए गए बालक बालिकाओं द्वारा राधा कृष्ण की लीलाओं का नृत्य गान किया गया । नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उन्हें स्वर्णकार भवन में एक सामाजिक गोष्टी के रूप में कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के बंधुओं मातृ शक्तियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं बुजुर्ग जनों का सम्मान किया गया । करेली स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एवं उनके साथियों का सम्मान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें